जयपुरिया अस्पताल में पार्किंग ठेकेदार की गुंडागर्दी ,अस्पताल प्रशासन मोन

जयपुर :  राजधानी जयपुर में जयपुरिया अस्पताल पार्किंग का संचालन करने वाली निजी फर्म व्हीकल पे सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं शुक्रवार रात 8:00 बजे अस्पताल में अपने रिश्तेदार से मिलने पहुंचे युवक को पार्किंग शुल्क  20 रुपए देने के बावजूद भी पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों ने युवक  से 100  रुपए अतिरिक्त वसूलने चाहे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया तो उसके साथ बुरी तरह मारपीट करते हुए लहूलुहान कर दिया इस मारपीट में युवक संजय मीणा की  नाक की हड्डी  टूट गई और उसके मुंह से खून भी बहता रहा पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी उसके बाद आरोपी को पकड़ा गया खबर की सूचना मिलने पर सी न्यूज़ संवाददाता ने जयपुरिया अस्पताल पहुंचकर अधीक्षक डॉ जीवराज सिंह से मामले की जानकारी चाहि तो अस्पताल अधीक्षक पार्किंग ठेकेदार को बचाते हुए नजर आए। अधीक्षक ने पहले तो उक्त घटना की जानकारी नहीं होने की बात कही और जब रिपोर्टर ने बताया कि यह घटना आपके अस्पताल परिसर की है और इसके बारे में नेशनल अखबार राष्ट्रदूत में भी खबर  प्रकाशित हो चुकी हैं और आप को मैंने भी घटना की जानकारी आपके व्हाट्सएप पर भी दि हैं तब उन्होंने ठेकेदार का बचाव करते हुए बोला कि हम तो राजस्थान पत्रिका व दैनिक भास्कर की खबर पढ़ते हैं और मैं मोबाइल  में व्हाट्सएप देखूं  यह जरूरी नहीं है इस प्रकार गुंडागर्दी करने वाले पार्किंग ठेकेदार को बचाते हुए नजर आए ।

अब सवाल उठता है कि अस्पताल परिसर में संपूर्ण जिम्मेदारी अस्पताल अधीक्षक की होती है लेकिन किसके दबाव के कारण जानकारी होते हुए भी घटना से अभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं 

संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी अस्पताल के अधिकारियों को खबर तक नहीं इसका कारण क्या रहा ।

अवैध वसूली की कई शिकायतें मिलने के बाद भी अधीक्षक ने कार्यवाही क्यों नहीं की केवल नोटिस देकर पल्ला क्यों  झाड़ा ।

अस्पताल अधीक्षक पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ कब करेंगे कार्यवाही फैसले पर टिकी है जनता की नजरे

रिपोर्टर : गणेश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.