जालंधर वेस्ट में नशे का कहर, 25 वर्षीय युवक की ओवरडोज से मौत

जालंधर - वेस्ट के भार्गव कैंप इलाके में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मिथुन के रूप में हुई है। परिजनों ने उसकी मौत का कारण चिट्टे (हेरोइन) की ओवरडोज बताया है। घटना के बाद गुस्साए परिजन थाना भार्गवों कैंप पहुंचे और नशे के खिलाफ रोष जताया। परिजनों के अनुसार मिथुन घर से बाहर गया था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिथुन की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। शीतल अंगूराल Ex Mla BJP ने इस दुख की घड़ी में परिवार को मिल कर दुःख प्रकट किया |

रिपोर्टर - प्रदीप सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.