लोहड़ी के बाद भी पंजाब में कड़ाके की ठंड का कहर, जालंधर शिमला से भी ज्यादा ठंडा!

पंजाब - जनवरी 2026 के दौरान भीषण ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। लोहड़ी का पर्व गुजर जाने के बावजूद ठंड से कोई खास राहत नहीं मिल रही है। राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है, जबकि कई इलाकों में पारा 0.6 डिग्री तक पहुंच गया है और कुछ स्थानों पर तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।जालंधर में बीते कुछ दिनों से सर्दी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। शहर में पिछले दो दिनों से बेहद घने कोहरे को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। 15 जनवरी की सुबह भी घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और आम जनजीवन प्रभावित हुआ।

मौसम से जुड़ी जानकारी के अनुसार जालंधर में आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 16 जनवरी को जालंधर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो कि मशहूर हिल स्टेशन शिमला के अनुमानित न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से भी कम है। इस तरह जालंधर की रातें शिमला से भी ज्यादा ठंडी रहने की संभावना है, जो पंजाब में जारी भीषण शीतलहर की गंभीरता को साफ तौर पर दर्शाता है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कोहरे को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

रिपोर्टर - प्रदीप सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.