प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से देश हुआ और सशक्त — जगदीश कुमार जस्सल

जालंधर : प्रकाशवती सर्वहितकारी स्कूल में “अंत्योदय” की भावना को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा “पंडित दीन दयाल उपाध्याय सिखलाई महाअभियान” के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में के.डी. भंडारी (पूर्व विधायक), विजय सांपला (पूर्व केंद्रीय मंत्री), मनजीत सिंह राय, चेतन आनंद, दीपाली बघरियां, रविंदर रवि सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं जनसेवा के मूल मंत्रों से जोड़ना रहा। साथ ही संगठन को मजबूत करने और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर भाजपा आदमपुर के संयोजक जगदीश कुमार जस्सल ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान से भारत ने विश्व में सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया है।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के बाद पार्टी की उपलब्धियां पंजाब के हर घर तक पहुंचाई जाएंगी। यह महाअभियान कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और सेवा भावना का संचार करेगा।
शिविर में जालंधर कैंट के सर्कल-15 अध्यक्ष डॉ. राहुल जामवाल ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर पुनीत भारती शुक्ला, सरबजीत मक्कड़, जगबीर सिंह बराड़, अमरजीत सिंह अमरी, शिव दर्शन अब्बी, बलराज बदन, कुलदीप मानक, सरताज सिंह, डॉ. मनजीत सिंह सरोया, शालू जी, राजन मल्हान, गुरमेज लाल, रजनीश सहगल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोटर : चंद्रकांत सी पूजारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.