जालंधर रोड पर मिट्टी के कच्चे बर्तन बनाने वाले परिवारों से मुलाकात, समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा

जालंधर : हाल ही में जालंधर रोड पर मिट्टी के कच्चे बर्तन बनाकर अपने परिवारों का पालन-पोषण करने वाले मेहनतकश परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान परिवारों ने रोज़गार से जुड़ी अपनी परेशानियों और प्रशासनिक स्तर पर आ रही दिक्कतों को साझा किया। मुलाकात के दौरान परिवारों ने बताया कि दिन-रात मेहनत करके अपनी रोज़ी-रोटी कमाने के बावजूद उन्हें आम आदमी पार्टी की सरकार और प्रशासन की कथित धक्केशाही का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अपनी समस्याओं और चिंताओं से अवगत करवाया। मैंने परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी जायज़ मांगों और परेशानियों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर जल्द से जल्द समाधान करवाने के प्रयास किए जाएंगे। मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवारों का पालन-पोषण करने वाले लोगों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करना जरूरी है। इन परिवारों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

रिपोर्टर : निशांत 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.