होमगार्डों की गुंडागर्दी की शिकायत पुलिस से की
जालौन : रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक पंजाब नेशनल बैंक के सामने पुरानी हवेली बिरयानी की दुकान चलाता है और उसके पास अर्दली व होमगार्ड पहुंचे और उसे नीचे आने के लिए कहते हुए उसके साथ जबरन मारपीट कर दी।
मोहल्ला पटेल नगर निवासी रवि कुशवाहा पुत्र ब्रह्म सिंह रेलवे फाटक के नजदीक पुरानी हबेली बिरयानी के नाम से दुकान चलाता है और रोज की तरह दिनांक 4 फरबरी 2026 को भी दुकान चला रहा थ तभी सुबह करीब 11 बजे अर्दली कुलदीप के साथ दो होमगार्ड आये और गन्दी गन्दी गालियां देते हुए दुकान से नीचे उतरकर आने की बात कहने लगे जिस पर रवि ने एतराज जताया तो होमगार्डों ने रवि की कालर पकड़कर खींचते हुए थप्पड़ों से मारपीट करते हुए दुकान बंद करवा देने की धमकी देने लगे उक्त के सम्बन्ध में पीड़ित ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
रिपोर्टर : राहुल कुमार पटेल


No Previous Comments found.