कोंच नगर में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मतदाता जागरूकता एवं SIR महाअभियान
जालौन : के कोंच नगर में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मतदाता जागरूकता एवं SIR महाअभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। सुबह लगभग 11,30 बजे मुहल्ला गोखले नगर स्थित सभासद प्रतिनिधि दंगल यादव के आवास से अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान भाजपा माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन एवं भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, सभासदों और बूथ अध्यक्षों ने क्षेत्र में भ्रमण किया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। विशेष रूप से नए मतदाताओं को फार्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कराई गई। पार्टी नेताओं ने युवाओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है, ताकि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरता से चलाने और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का आह्वान किया। भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने भी अभियान में रुचि दिखाई और आवश्यक जानकारी प्राप्त की। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी विभिन्न मोहल्लों में चलाया जाएगा, जिससे कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। इस मौके पर ओपी कुशवाहा,नगर उपाध्यक्ष मनीष नगरिया सभासद रवि कुशवाहा विकास पटेल धनोरा सुनील लोहिया पूर्व नगर अध्यक्ष,अनिल वर्मा नरेश कुशवाहा दंगल यादव महेंद्र सोनी बादाम कुशवाहा रामराजा निरंजन सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर : राहुल कुमार पटेल

No Previous Comments found.