सबावि मंदिर में दो दिवसीय आचार्य वर्ग हुआ सम्पन्न
जालौन : कोंच गल्ला मंडी स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में माध्यमिक वर्ग विषय गणित का दो दिवसीय आचार्य वर्ग सम्पन्न हुआ।
वर्ग में विद्यालय के प्रबंधक कुं नरसिंह गहरवार, सेठ वृंदावन इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य बृजबलभ सिंह सेंगर, विद्यालय की प्रधानाचार्या आभा तिवारी ने कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया।प्रशिक्षण शिविर में जालौन संकुल से माध्यमिक वर्ग के आचार्यो ने प्रतिभाग किया।
4 सत्रों में हुए अभ्यास वर्ग मे विद्यालय के गणित आचार्य मनीष अग्रवाल, श्याम शरण ने अपने अपने सत्र लिए और गणित विषय में किस प्रकार छात्र छात्राओ को तैयारी कराये आदि बिंदुओ पर चर्चा की वही व्यवस्था में विद्यालय की प्रधानाचार्या के साथ रंजना तिवारी, वंदना अवस्थी, शैलेन्द्र यादव, विवेक तिवारी सहित पूरा विद्यालय परिवार लगा रहा। इस अबसर पर संकुल के लगभग 6 आचार्यो ने प्रतिभाग किया अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या आभा तिवारी में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर : राहुल कुमार पटेल


No Previous Comments found.