वातावरण के साथ मन,वचन,कर्म,बुद्धि एवं इंद्रियों की स्वच्छता पर भी ध्यान दें: डॉ. आशुतोष
कोंच : सूरज ज्ञान महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं द्वितीय के तृतीय एक दिवसीय शिविर में स्वयंसेवको ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील मुदगिल द्वारा सभी स्वयंसेवको को स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई।
स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा, प्रत्येक मानव के जीवन में मन, कर्म एवं वाणी की स्वच्छता होनी चाहिए। न केवल शरीर और वातावरण को स्वच्छ रखें बल्कि अपने मन एवं इंद्रियों की भी स्वच्छता पर ध्यान दें। भारत की सनातन परंपरा प्राणी मात्र के कल्याण की बात करती है और इसके लिए मन, वचन, कर्म, बुद्धि एवं इंद्रियों की स्वच्छता का विशेष महत्व है। इस दौरान अजय स्वर्णकार, नीरज सोनी, अखिलेश यादव, ब्रजेंद्र यादव, पवन यादव, विकास सिंह, अनिल यादव, मुकेश कुमार, खुशनुमा, आशुतोष पटेल सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राहुल कुमार पटेल


No Previous Comments found.