ग्राम अंडा में महाशिवरात्रि की धूम, युवा समाजसेवी रामजी पटेल ने किया रुद्राभिषेक

जालौन : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम अंडा के शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। 'हर-हर महादेव' के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के युवा समाजसेवी रामजी पटेल ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। रामजी पटेल ने शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और दूध अर्पित कर रुद्राभिषेक संपन्न किया। भगवान शिव की आराधना करते हुए उन्होंने ग्राम अंडा और पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। पूजा के पश्चात रामजी पटेल ने कहा कि, "महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था और विश्वास का प्रतीक है। भगवान शिव बहुत ही भोले हैं और सच्चे मन से की गई प्रार्थना से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं। मेरी कामना है कि महादेव का आशीर्वाद समस्त ग्रामवासियों पर बना रहे और सभी के जीवन में सुख-शांति आए।" इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे,जिन्होंने बारी-बारी से जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

रिपोर्टर - राहुल कुमार पटेल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.