जालौन में बाइक से गिरी महिला की मौत
जालौन : जालौन के आटा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 36 वर्षीय महिला जय देवी की मौत हो गई यह घटना शनिवार देर रात उस समय जब वह अपने पति राजपाल के साथ कठपुरवा गांव में एक शादी समारोह से बाइक से घर लौट रही थी बताया जा रहा है बाइक पर समान ओर बेग भी रखे हुए थे इटौरा कदोरा मार्ग पर कठपुरवा से कुछ दूरी पर स्थित एक पुलिया के पास पहुंचने पर अचानक एक झटका लगा जिससे जय देवी का संतुलन बिगड़ गया और सिर के बल वह सड़क पर गिर गई हादसे से उनके सर में गंभीर चोटे आई जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई घबराते हुए पति ने परिजनों को सूचना ।
स्थानीय लोगों की मदद से जय देवी को दूसरे वाहन से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया लेकिन गंभीर हालत के कारण जय देवी ने शनिवार देर रात दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही आटा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिवत करवाई की जाएगी
रिपोर्टर : राहुल कुमार पटेल


No Previous Comments found.