कोंच में महंती महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन
कोंच (जालौन) : कोंच नगर में बुधवार दोपहर 1 बजे महंती महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम गढ़ी तहसील के समीप स्थित प्राचीन गणेश मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जहाँ मंदिर में सेवारत पुजारी पंडित संदीप शाण्डिल्य को विधिवत रूप से महंती गद्दी सौंपी गई।
इस गरिमामय अवसर पर महामंडलेश्वर राघवेंद्र दास (पिरौना) एवं महामंडलेश्वर सिद्ध राम दास (थड़ेश्वरी मंदिर) की विशेष उपस्थिति रही। उनके सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ महंती की परंपरागत रस्में पूर्ण कराई गईं। साथ ही गोपाल दास (बंगरा) भी मंचासीन रहे।
आशीर्वाद देने हेतु महंत रघुनाथ दास (रामलला मंदिर, कोंच), महंत अवध किशोर दास (शम्भूसाब मंदिर), महंत अशोक दास (बड़ी माता मंदिर), महंत गोविंद दास (पचोखरा, एट), महंत अनुरुद्ध दास, महंत गोविंद दास, महंत अशोकदास एवं महंत मोहन दास सहित अनेक संत-महंत उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान संतों ने पंडित संदीप शाण्डिल्य को आशीर्वाद देते हुए कहा कि महंती केवल पद नहीं, बल्कि सेवा, त्याग और धर्म के संरक्षण की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि वे मंदिर की धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए समाज में आध्यात्मिक जागरूकता का प्रसार करेंगे।
कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, श्रद्धालुओं और भक्तों की बड़ी संख्या मौजूद रही। पूरे मंदिर परिसर को फूल-मालाओं से सजाया गया था और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन
रिपोर्टर : राहुल कुमार पटेल


No Previous Comments found.