लौना में सूरज ज्ञान महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर का हुआ आयोजन
कोंच (जालौन) : सूरज ज्ञान महाविद्यालय कोंच में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवम द्वितीय के 07 दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ कम्पोजिट विद्यालय लौना में अपना दल एस के जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी के मुख्यातिथ्य, ग्राम प्रधान लौना प्रेम प्रकाश निरंजन एवम रोहित राठौर सदस्य प्रदेश कार्यसमिति अपना दल एस तथा गजेंद्र सिंह राजावत प्रधानाचार्य सूरज ज्ञान इंटर कॉलेज के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ| सर्वप्रथम मंचस्थ अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि कर शिविर का शुभारंभ किया।इसके उपरांत सरस्वती वंदना खुशबू एवम दिशा ने प्रस्तुत की।स्वागत गीत नैंसी एवम दिशा ने प्रस्तुत किया।लक्ष्य गीत एवम संकल्प गीत की प्रस्तुति भी स्वयंसेवको द्वारा प्रस्तुत किया गया।
शिविर में स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनिल कुदारी जिलाध्यक्ष अपना दल एस ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में एन एस एस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है,आप सभी स्वयंसेवक राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से राष्ट्रीय एकता ,अखण्डता को सुद्रढ़ करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना सामर्थ्य अनुसार योगदान करें।
शिविर के स्वयंसेवको को लौना प्रधान प्रेम प्रकाश निरंजन, रोहित राठौर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अपना दल एस एवम गजेंद्र सिंह राजावत प्रधानाचार्य ने भी सम्बोधित किया।
शिविर की 07 दिवसीय कार्ययोजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुनील मुदगिल ने प्रस्तुत की।
सभी स्वयंसेवको में शहीद भगत सिंह टोली,चन्द्रशेखर आजाद टोली,वीर सावरकर टोली,रामप्रसाद विस्मिल टोली,रानी लक्ष्मीबाई टोली,रानी अहिल्या बाई टोली भी गठित की गई। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ आशुतोष मिश्रा ने किया। इस अवसर पर अनिल यादव,पवन यादव,मुकेश कुमार, अनुज कुमार सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राहुल कुमार पटेल

No Previous Comments found.