एसड़ीएम ने बीईओ के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया

कोंच (जालौन) : में एसडीएम ज्योति सिंह ने बीईओ सुनील राजपूत के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं की कक्षाएं, आवासीय छात्रावास, भोजन व्यवस्था और निर्माणाधीन भवन का जायजा लिया गया।

विद्यालय में पंजीकृत 161 छात्राओं में से 100 छात्राएं उपस्थित मिलीं। शिक्षकों की उपस्थिति जांचने पर 13 में से 3 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इनमें ऋतु वर्मा आकस्मिक अवकाश पर थीं, जबकि रूबी और प्रमिला जनवरी माह से लगातार अनुपस्थित पाई गईं। इस पर एसडीएम ने अनुपस्थित शिक्षकों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
स्टेशनरी एवं बाथकिट की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई, लेकिन लक्ष्मी ट्रेडर्स द्वारा उपलब्ध कराई गई खाद्य सामग्री की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं मिली। इस पर संबंधित आपूर्तिकर्ता के विरुद्ध जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी सामने आई, जिस पर संबंधित विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एसडीएम ने विद्यालय प्रशासन को छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने, शिक्षकों की नियमितता सुनिश्चित करने और व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए

रिपोर्टर :  राहुल कुमार पटेल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.