सेवानिवृत्ति पर होमगार्ड को दी गई विदाई, कोतवाल ने शॉल ओढ़ाया
कोंच : कोतवाली परिसर में रविवार को होमगार्ड कंपनी कोंच के वरिष्ठ होमगार्ड राजकुमार कुशवाहा को सेवानिवृत्ति पर भावनात्मक विदाई दी गई। विदाई के लिए सादे समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश बहादुर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर उन्हें श्रीफल और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सहकर्मियों ने भी माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया और उपहार भेंट किए। समारोह के दौरान राजकुमार कुशवाहा ने अपने लंबे सेवा काल के अनुभव साझा करते हुए कहा, ईमानदारी और अनुशासन ही किसी भी सेवा की सबसे बड़ी ताकत होती है। इस मौके पर अतिरिक्त निरीक्षक लल्लू राम रावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विमलेश कुमार, पीआरडी जिलाध्यक्ष उमेश सिंह परिहार, होमगार्ड कंपनी कोंच से घनश्याम दास, राजकुमार पांडे, उरई से जयप्रकाश, रामअवतार सीसी, सत्यप्रकाश, महेश कुमार, पीयूष कुमार, रामनारायण सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी व होमगार्ड मौजूद रहे।
रिपोर्टर : राहुल कुमार पटेल

No Previous Comments found.