खाना बनाते समय आग से झुलसी महिला, उपचार को ले जाते समय रास्ते में मौत

कोंच :  कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम लाडूपुरा में खाना बनाते समय एक महिला आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम लाडूपुरा निवासी संतोष राठौर की पत्नी मीरा देवी घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक आग लगने से वह झुलस गई। परिजनों ने तुरंत आग बुझाई और आनन-फानन में उसे उपचार के लिए ग्वालियर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका के एक बेटा और एक बेटी हैं, जो वर्तमान में ग्वालियर में पढ़ाई कर रहे हैं।

रिपोर्टर : राहुल कुमार पटेल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.