कूड़े के ढेर में मिली सरकारी दवा एल्बेंडाजोल के सैकड़ों पैकेट, स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल
जालौन : कोंच नगर के बाहर नारायणपुरी मंदिर के पास, गैस गोदाम के सामने कैलिया बाईपास से नदीगांव को जोड़ने वाले लिंक रोड पर एक प्लांट के कूड़े के ढेर में सरकारी दवा एल्बेंडाजोल के सैकड़ों पैकेट पड़े मिले हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह दवा आमतौर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों और बड़ों को कीड़े मारने के अभियान के तहत वितरित की जाती है। ऐसे में बड़ी संख्या में सरकारी दवा का कूड़े के ढेर में मिलना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
अब सवाल यह उठता है कि ये दवाएं आखिर यहां तक कैसे पहुंचीं और किसके द्वारा फेंकी गईं। क्या यह दवाएं किसी स्वास्थ्य कर्मचारी को घर-घर वितरण के लिए दी गई थीं, या फिर कहीं और से लाकर इन्हें यहां फेंका गया।
फिलहाल यह मामला जांच का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी दवाओं की इस तरह बर्बादी और लापरवाही पर रोक लग सके।
रिपोर्टर : राहुल कुमार पटेल

No Previous Comments found.