होली मिलन समारोह में महिलाओं ने गाए होली गीत, उड़ा गुलाल और बरसे फूल

कोंच :  चंदकुआं स्थित राठौर समाज सेवा समिति द्वारा संचालित अवधबिहारी लाल महाराज मंदिर परिसर में बुधवार को होली मिलन समारोह के अंतर्गत सखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एक सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने होली गीत और रसिया गाकर होली का आनंद लिया, इस दौरान जमकर फूल बरसे।

समारोह के दौरान महिलाओं ने होली के पारंपरिक गीत गाए और सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपना-अपना परिचय भी दिया। होली के इस रंगारंग आयोजन ने समाज को एक सूत्र में बांधने और आपसी एकता व भाईचारे का संदेश देने का काम किया। इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई एवं पुष्पों की वर्षा कर खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का संचालन राठौर सेवा मंडल की महिला जिलाध्यक्ष सेठ शालिनी राठौर ने किया। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री श्वेता राठौर, अनुष्का राठौर, राठौर धर्मादा समिति के अध्यक्ष रोहित राठौर, मंत्री धर्मेंद्र राठौर, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौर एडवोकेट, डॉ. कमलेश राठौर उरई, दिलीप राठौर, अनूप राठौर, राजेश राठौर, पंकज राठौर, मंजेश राठौर, लक्ष्मी देवी, राजेश्वरी, प्रीति राठौर, किरण राठौर, रचना, ज्योति, सुमित, अनिता, मिलन, स्नेहा, रानी, रचना और संजीव राठौर उरई आदि लोग मौजूद रहे।


रिपोर्टर : राहुल कुमार पटेल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.