नशे में घर बर्बाद हो जाते हैं और भयंकर रोगों से संघर्ष करना पड़ता है: सीओ

कोंच : नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम के तहत बुधवार को सीओ परमेश्वर प्रसाद ने पुलिस जवानों को शपथ दिलाई। उन्होंने कोतवाली प्रभारी सहित उप निरीक्षकों एवं पुलिसकर्मियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए उन्हें नशा नहीं करने के प्रति जागरूक किया।

कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में सीओ ने कहा, नशा आज समाज के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। इससे व्यक्ति का स्वास्थ्य तो प्रभावित होता ही है, साथ ही परिवार और सामाजिक व्यवस्था पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाना भी उनका कर्तव्य है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे और लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी संकल्प लिया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश बहादुर सिंह, एसएसआई विमलेश कुमार, चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार, अमित पांडे, अभिषेक भदौरिया आदि रहे।

रिपोर्टर : राहुल कुमार पटेल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.