सीएचसी कोंच का निरीक्षण किया कायाकल्प टीम ने, व्यवस्थाएं देखी
कोंच : सीएचसी कोंच का बुधवार को लखनऊ से आई कायाकल्प टीम ने निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में साफ-सफाई, रिकॉर्ड का रखरखाव और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना था।
निरीक्षण टीम में लखनऊ से आए डॉ. तारिक अंसारी व नामित सदस्य शामिल रहे। टीम ने कायाकल्प योजना के तहत अस्पताल के विभिन्न वार्डों और विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान दवा कक्ष, प्रयोगशाला, चिकित्सक कक्ष, लेबर रूम, एनसीडी कक्ष, एक्स-रे रूम तथा शौचालय सहित पूरे सीएचसी परिसर का निरीक्षण किया गया। टीम ने अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति, अभिलेखों के रखरखाव और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता पर संतोष जताया, हालांकि कुछ व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी दिए। टीम ने लैब के बाहर स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों और तीमारदारों को प्रयोगशाला तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल शाक्य, डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. सविता पटेल, डॉ. के.के. भार्गव सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।
रिपोर्टर : राहुल कुमार पटेल


No Previous Comments found.