वारंटी अभियुक्त अंकित कुमार गिरफ्तार
उरई / जालौन : पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार के निर्देशानुसार जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उरई पुलिस को सफलता मिली।अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अंकित कुमार पुत्र प्रेमनारायण सविता (उम्र 24 वर्ष) निवासी मोहल्ला इन्द्रानगर, कोतवाली उरई, जनपद जालौन को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
रिपोर्टर : अजय सिंह

No Previous Comments found.