बसपा की सेक्टर समीक्षा बैठक में संगठन की एकजुटता पर बल
कोंच : बसपा की सेक्टर समीक्षा बैठक में एक ओर जहां संगठन की एकजुटता पर बल दिया गया वहीं आगामी 15 मार्च को पार्टी संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ चलने पर भी चर्चा हुई जिसमें पार्टी के आला संगठन कर्ताओं ने अधिकाधिक संख्या लखनऊ चलने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। बैठक का एक मकसद पार्टी द्वारा घोषित माधौगढ़ विधानसभा प्रत्याशी की कार्यकर्ताओं से पहचान कराना भी माना जा रहा है।
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देशानुसार कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर स्थित नीतिका पैलेस में सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा 15 मार्च को होने वाली कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ब्रजेश जाटव उपस्थित रहे। उनके साथ मंडल कोऑर्डिनेटर इकलाख राईन, मंडल कोऑर्डिनेटर जितेंद्र सिंह दयालु, मंडल कोऑर्डिनेटर उदयवीर दोहरे तथा कोंच-माधौगढ़ विधानसभा के प्रत्याशी आशीष पांडे भी मौजूद रहे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बसपा के संस्थापक कांशीराम ने सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, उसे आगे बढ़ाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। आगामी 15 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने वाली कांशीराम की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की रणनीति बनाई गई। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लखनऊ पहुंचने की तैयारियों तथा व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी नगर अध्यक्ष सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि कोंच क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ जाकर अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बैठक के अंत में संगठन को मजबूत और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अतर सिंह पाल, विधानसभा अध्यक्ष सरदार चौधरी, विधानसभा प्रभारी राजकुमार पड़रया, नगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जाटव, जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र पांडे, सुनील कुमार खटीक सहित बड़ी संख्या में सेक्टर अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राहुल कुमार पटेल
No Previous Comments found.