कोतवाली में आईं चार शिकायतों में एक का मौके पर निस्तारण

कोंच : थाना समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को कोंच सर्किल के कोतवाली कोंच सहित थाना नदीगांव एवं थाना कैलिया में किया गया जिसमें पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों ने फरियादियों की जन शिकायतें सुनीं। कोतवाली कोंच में एसडीएम ज्योति सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में चार शिकायतें दर्ज कराई गईं जिनमें से मौके पर सिर्फ एक शिकायत ही निस्तारित की जा सकी। एसडीएम ने शेष तीनों शिकायतों के यथाशीघ्र निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस टीम को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह, एसएसआई विमलेश कुमार, राजस्व निरीक्षक लायक सिंह, सदर लेखपाल दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे। थाना कैलिया में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार और थाना नदीगांव में थानाध्यक्ष शशिकांत चौहान ने फरियादियों की जन शिकायतें सुनीं।

रिपोर्टर : राहुल कुमार पटेल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.