रामबाबू अध्यक्ष, संदीप सचिव व नरेंद्र बने भाविप के कोषाध्यक्ष

कोंच : सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद शाखा कोंच की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से कर लिया गया है जिसमें रामबाबू निरंजन नरी अध्यक्ष, संदीप अग्रवाल सचिव व नरेंद्र दुवे लल्लन कोषाध्यक्ष चुने गए। 

शनिवार को मियागंज स्थित प्रतिष्ठान पर शिवप्रसाद निरंजन की अध्यक्षता में निर्वाचन अधिकारी विजय रावत की देखरेख में पूरी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। महिला संयोजिका के पद पर अर्चना निरंजन को चुना गया। वहीं महिला शाखा संरक्षक सपना अग्रवाल को चुना गया। उपस्थित लोगों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का तिलक व माल्यार्पण कर अपनी शुभकामनाएं दीं, साथ ही परिषद को सामाजिक कार्यों के जरिए नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया। इस मौके पर राजेंद्र निगम, अमरेंद्र दुवे, प्रह्लाद कौशल, प्रभंजन गर्ग, विवेक तिवारी, प्रशांत कुमार, अवधेश पटेल, भानु पटेल, अनिल सर्राफ आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : राहुल कुमार पटेल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.