मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल का रंगारंग 'रंग-तरंग' वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न
कोंच : शिक्षा के साथ ही शिक्षणेत्तर गतिविधियों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास तो होता ही है, रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अभिरुचि बढ़ती है। बच्चों की इन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए अवसर और मंच उपलब्ध कराना निश्चित रूप से स्तुत्य है। वार्षिकोत्सव के बहाने मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल ने अपनी इस जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभाया है। यह बात इलाकाई विधायक मूलचंद्र निरंजन ने स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही।
नगर के प्रमुख शिक्षण संस्थान मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल का 'रंग-तरंग' वार्षिकोत्सव शुक्रवार रात मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के खेल मैदान में संपन्न हुआ। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन एवं विशिष्ट अतिथि जिला बार संघ महामंत्री साधना त्रिपाठी, पूर्व बार संघ अध्यक्ष विज्ञान विशारद सीरौठिया, अपना दल (एस) युवा मंच के प्रदेशीय पदाधिकारी ओंकार सिंह ठाकुर, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल आदि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। स्कूल के प्रबंधक आदित्य पांडे, प्रधानाचार्य आनंद पांडे सहित स्कूल स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया। स्कूल की छात्राओं सिद्धिदात्री निरंजन, पूर्वी त्रिपाठी, वंशिका अग्रवाल, अवनी गुप्ता, श्रेया दीक्षित, संस्कृति पटेल, शुभ निरंजन, शिव राठौर, कन्हैया, अनुराग आदि ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ ही देशभक्ति एवं बुंदेलखंडी सभ्यता से ओतप्रोत गीत, नृत्य, नाटक द्रोपदी चीरहरण, कव्वाली आदि की शानदार मंचीय प्रस्तुति देकर उपस्थित भारी जनसमूह को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। विधायक सहित सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभाशीष प्रदान किया और सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रशासन और प्रबंधतंत्र की सराहना की। अध्यक्षता कर रहे स्कूल के संरक्षक विनोद पांडे ने कहा, शिक्षा के साथ साथ बच्चों के अंदर छिपी बहुमुखी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए अवसर प्रदान करने में स्कूल हमेशा आगे रहता है जिसके लिए सभी शिक्षक शिक्षिकाएं बधाई के पात्र हैं। संचालन आदित्य द्विवेदी एवं दीपक पटेल ने संयुक्त रूप से किया किया। बच्चों की प्रस्तुतियों को बेहतर ढंग से तैयार कराने में राहुल कश्यप एवं वंशिका अग्रवाल ने महती भूमिका निभाई। व्यवस्थाओं में स्कूल के विश्वनाथ दीक्षित, अजय कुमार, आभा, रामू, अनुराग, अमित पिपरईया, अमन, सुमित, दीपक, हर्षित, अभिषेक, सौरभ, ऋतिक, असर, परवेज, नैंसी, विनीता, निशि, अंजली, ईशा, साक्षी, निकिता, लाली, शिवांगी, उमा, आरका, ममता, मोहिनी, ज्योति, स्नेहा, वंदना आदि रहे।
रिपोर्टर : राहुल कुमार पटेल
No Previous Comments found.