महाकाल सेवा समिति के तत्वाधान में धनु तालाब के मैदान में संपन्न हुआ सामूहिक विवाह सम्मेलन
कोंच : महाकाल सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में आठ जोड़े अग्नि को साक्षी मानकर परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. संजीव निरंजन रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गोलू शुक्ला खुर्द, मृदुल दांतरे, सभासद महेंद्र कुशवाहा, आशीष कुशवाहा, गोलू पांडे और इंद्रजीत सिंह राठौर उपस्थित रहे।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जो जोड़े परिणय सूत्र में बंधे उनमें प्रतीक्षा संग अनुज, वर्षा संग छोटू, प्रतीक्षा संग राहुल, शिल्पा संग विनोद, करीना संग विजय कुमार, सोनम संग पवन, काजल संग उमेश तथा खुशी संग राज शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर दिलीप सनी मास्टर साहब, अभिवास खरे, भरत, आकाश पाटकर, रुचिर, कमलेश, अंकित मिश्रा, राकेश पाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। संचालन कार्यक्रम संयोजक ऋषि राना तथा सह संयोजक प्रधव मिश्रा और हिमांशु राठौर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राघवेंद्र (वीरू) यादव, राकेश पाल, आशीष द्विवेदी, दिलीप सोनी, जितेंद्र थापक, अविनाश खरे और शनि राय सहित अनेक लोगों का विशेष सहयोग रहा।
रिपोर्टर : राहुल कुमार पटेल
No Previous Comments found.