उरई में कठेरिया-धानुक समाज के चतुर्थ सामूहिक विवाह समारोह
जालौन : उरई में कठेरिया-धानुक समाज के चतुर्थ सामूहिक विवाह समारोह में 17 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिंपल यादव (सांसद, मैनपुरी) शामिल हुईं और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर तेज प्रताप यादव सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और किशनी के विधायक ब्रजेश कठेरिया भी मौजूद रहे।
समारोह में 17 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का संदेश भी दिया। सांसद डिंपल यादव ने अपने संबोधन में कांशीराम और डॉ बी आर अंबेडकर को याद करते हुए समाज में उनके योगदान की सराहना की और भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा।
कार्यक्रम का आयोजन संयोजक महेंद्र कठेरिया के नेतृत्व में हुआ। समारोह में कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अजय सिंह

No Previous Comments found.