परीक्षा फल और पुरस्कार पाकर खिले छात्राओं के चेहरे

कोंच : गल्ला मंडी परिसर स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर एवं शिशु वाटिका में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में विद्या भारती कानपुर प्रान्त के संभाग निरीक्षक शिवकरण यादव रहे जबकि विशिष्ट अतिथियों मे विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष आर.वी. मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ दिलीप अग्रवाल, प्रबंधक नरसिंह गहरबार, सह प्रबंधक मधु गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद निरंजन, सदस्य ओमदत्त गुप्ता, आनंद समरया, सभासद कृष्णा झा, रामेश्वर दयाल अग्रवाल, नवागंतुक प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा, निवर्तमान प्रधानाचार्या, आभा तिवारी, डॉ मुन्नालाल पटेल उपस्थित रहे। घोषित परीक्षा परिणाम में कक्षा 6 में आराध्या पटेल ने प्रथम, मिस्टी यागिक ने द्वितीय, प्रिया कुशवाहा ने तृतीय, कक्षा 7 में जानवी ने प्रथम, पलक ने द्वितीय, प्रतिज्ञा ने तृतीय, कक्षा 8 में रौनक पटेल ने प्रथम, वैष्णवी गोस्वामी ने द्वितीय, अनुष्का पटेल ने तृतीय, कक्षा 9 में आयुषी और भाव्या ने प्रथम, आराध्या और अंजू ने द्वितीय, तान्या पटेल और शिवांगी ने तृतीय, कक्षा 11 में हिफजा सिद्दीकी ने प्रथम, कनिष्का सोनी ने द्वितीय, मुन्तजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी माध्यम में कक्षा 6 में शिवांशिका राजा ने प्रथम, राधिका कौरव ने द्वितीय, अंशिका पाटकर ने तृतीय, कक्षा 7 में सताक्षी ने प्रथम, वंशिका अग्रवाल ने द्वितीय, आयुषी तिवारी ने तृतीय, कक्षा 8 में अंशिका कुशवाहा ने प्रथम, माही कुशवाहा ने द्वितीय, आनुम ने तृतीय, कक्षा 9 में कोशिकी गुप्ता ने प्रथम, मानवी गुप्ता ने द्वितीय, मुद्रका ने तृतीय, कक्षा 11 में वेदिका अवस्थी एवं नैंसी सौनकिया ने प्रथम, श्रृष्टि दीक्षित एवं नाजिस ने द्वितीय, महक एवं श्रृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
हिंदी माध्यम जूनियर वर्ग में टॉप रौनक पटेल ने किया। सीनियर वर्ग में भाव्या सहित अंग्रेजी माध्यम जूनियर वर्ग में अंशिका और सीनियर वर्ग में कोशिकी गुप्ता ने टॉप किया। वहीं शिशु मंदिर में हिन्दी माध्यम में कक्षा प्रभात: में कृतिका ने प्रथम, छवि ने द्वितीय, रितिका ने तृतीय, कक्षा 1 में गौरवी पटेल ने प्रथम, इशिता पटेल ने द्वितीय, आरबी सिंह ने तृतीय, कक्षा 2 में निखिल ने प्रथम, अमृता ने द्वितीय, देव सेंगर ने तृतीय, कक्षा 3 में पल्लवी झा ने प्रथम, अंश ने द्वितीय, संस्कार ने तृतीय, कक्षा 4 में अनिका ने प्रथम, क्षमा ने द्वितीय, शुभ ने तृतीय, कक्षा 5 ए सेक्शन में: पूजा ने प्रथम, अजेश ने द्वितीय, अनघ मिश्रा ने तृतीय, सेक्शन बी में धीरेन्द्र ने प्रथम, शशांक ने द्वितीय, शिवराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिशु वाटिका अंग्रेजी माध्यम में नर्सरी में नितिशा, नित्या, सृष्टि, एलकेजी में रियांश वर्मा, राधिका, हर्ष, यूकेजी में जय मिश्रा, निहारिका, दक्ष गुप्ता, कक्षा 1 में मुनीष, सारा वर्मा, वेदांश, कक्षा 2 में खुशी गुप्ता, अयांक पटेल, शिवांश कौशल, कक्षा 3 में शिवाज्ञा राजा, नितिका, हर्ष कुशवाहा, कक्षा 4 में यशिका, अंकिता, साक्षी, कक्षा 5 में अनन्या पाटकार, सोनपरी, तेजस्वी ने क्रमशः स्थान प्राप्त किया। संपूर्ण विद्यालय में हिन्दी माध्यम से निखिल व पूजा और अंग्रेजी माध्यम से नितिशा, मुनीष एवं यशिका ने सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अतिथियों ने उपरोक्त सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। संचालन प्रभारी आचार्य नरेन्द्र सिंह ने किया। इस मौके पर विद्यालय स्टॉफ सदस्य एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। 

रिपोर्टर : राहुल कुमार पटेल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.