धार्मिक अनुष्ठानों के बीच धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

कोंच : कस्बे में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। शिव के ग्यारहवें रुद्र अवतार और भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर नगर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और संकटों से मुक्ति की कामना की।

मंदिरों में भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण और हनुमान अष्टक का सामूहिक पाठ किया गया। 'जय हनुमान ज्ञान गुन सागर' के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ पड़ी, जिससे पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। नगर के प्राचीन दोहर हनुमान मंदिर, गुदरिया हनुमान मंदिर, धनु तालाब स्थित लंका विजय हनुमान मंदिर और पंचमुखी हनुमान मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। दोहर हनुमान मंदिर में पुजारी कमलेश दुवे और अजय दुवे ने मध्यान्ह विधिवत आरती संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। दोहर मंदिर समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, मंत्री विनय वाजपेयी, सहमंत्री अमरेंद्र दुबे सहित कई सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। वहीं गुदरिया हनुमान मंदिर में पुजारी महेश विदुआ और पवन विदुआ ने आरती कराई। यहां भी प्रसाद वितरण में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हनुमान जयंती के इस पावन अवसर पर पूरा कोंच नगर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ पर्व को मनाया। इस मौके पर दोहर मंदिर समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, मंत्री विनय वाजपेयी, अमरेंद्र दुवे, धर्मेंद्र बबेले, राजेंद्र दुवे, आनंद दुवे, भास्कर दुवे, नीरज दुवे, व्योम शुक्ला, वीरू सोनी, संजीव सोनी, दीपक रावत, अनुज नगरिया, अंकित वाजपेयी, रघुराज यादव, रामू अग्रवाल, बॉबी सोनी, मनोज उपाध्याय, छोटू मयंक, अनुभव रिछारिया, आनंद गुप्ता आदि व्यवस्थाओं में लगे रहे। वहीं गुदरिया हनुमान मंदिर पर पुजारी महेश विदुआ, पवन विदुआ ने विधिवत आरती की इस मौके पर ओपी अग्रवाल, मुकेश विदुआ, प्रमोद, अंकित, रंजन गोस्वामी, वरदान अग्रवाल, सोहन अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता आदि प्रसाद वितरण की व्यवस्था में लगे रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल भी तैनात रहा।

रिपोर्टर : राहुल कुमार पटेल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.