नैनापुर मार्ग: बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से उड़ाए जेवर व नकदी
कुठौंद : थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भदेख निवासी बुजुर्ग महिला गंगा देवी अपने नाती के साथ उरई से बेटे के घर से गांव वापस लौट रही थीं। नैनापुर के पास पहुंचने पर पीछे से आए बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उन्हें बातों में उलझा लिया और टप्पेबाजी कर उनके कानों के सोने के बाले, सोने का लॉकेट, मोबाइल फोन तथा 900 रुपये की नगदी पार कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से फरार हो गए। डरी-सहमी पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
रिपोर्टर : निखिल तिवारी
No Previous Comments found.