डांस प्रतियोगिता में ओशी गुप्ता प्रथम कामाक्षी द्वितीय

जलेसर। नगर के चिंता हरण सत्संग भवन में महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित 12 दिवसीय गणेश महोत्सव के अंतर्गत डांस प्रतियोगिता हुई। 4 से 10 वर्ष तक के बच्चों की प्रतियोगिता में ओशी गुप्ता प्रथम, कामाक्षी वार्ष्णेय द्वितीय और आकांक्षी गर्ग तृतीय स्थान पर रहीं। तीनों विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की गई।

इस मौके पर अध्यक्ष शिवम वार्ष्णेय, कपिल देव वार्ष्णेय, संदीप वार्ष्णेय, हिमांशु गुप्ता, ऋतिक वार्ष्णेय, मनीष पिंडारा, प्रदीप वार्ष्णेय, अर्पित बंसल, अमित वार्ष्णेय, नितिन गुप्ता, गौरव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर - लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.