"जलगांव में बड़ी पुलिस कार्रवाई: फरार आरोपी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद"

जलगांव - जिल्हापेठ क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में फरार आरोपी को उसके साथी सहित गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। इनमें दो देशी कट्टे, 8 तलवारें और एक मोटरसाइकिल शामिल है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 1.15 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ धीरज कोळी और अजय डोळे के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि भी सामने आई है। यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा किया जा सके। अपराध पर लगाम कसने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्टर - साबिर शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.