"IPL से पहले KKR की मुंबई में ग्रैंड एंट्री, एयरपोर्ट पर फैंस का जबरदस्त स्वागत"

जलगांव - आईपीएल मुकाबलों से पहले Kolkata Knight Riders की टीम मुंबई पहुंच गई है। टीम को Chhcatrapati Shivaji Maharaj International Airport पर स्पॉट किया गया, जहां फैंस ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। जैसे ही खिलाड़ी एयरपोर्ट से बाहर निकले, वहां मौजूद फैंस ने उनका उत्साह के साथ अभिनंदन किया। कई फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए घंटों से इंतजार कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, KKR टीम अपने आगामी IPL मैच की तैयारियों के लिए मुंबई में कुछ दिनों तक रुकेगी। इस दौरान टीम जल्द ही अपना अभ्यास सत्र भी शुरू करेगी, ताकि मैच से पहले पूरी तैयारी की जा सके। KKR की इस एंट्री ने IPL के रोमांच को और भी बढ़ा दिया है, और फैंस अब उनके अगले मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रिपोर्टर - साबिर शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.