पाचोटा गांव में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
आहोर : उपखंड क्षेत्र के पाचोटा गांव में रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के नौनिहालों को पोलियो की दवा पिलाई गई। गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पांचोटा पर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर एएनएम सुमन ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना बेहद जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने आसपास के सभी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित नहीं रहे।
अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शारदा कुमारी, नर्मदा देवी एवं पुष्प देवी सहित आशा सहयोगिनी ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिलकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने तथा अभिभावकों को जागरूक करने का कार्य किया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आमजन से अपील की कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें तथा अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।
रिपोर्टर : जसराज पुच्छल पांचोटा

No Previous Comments found.