समारोह पूर्वक सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन

जमुआ : चौक पर एक अदद सामुदायिक शौचालय की मांग करने वाले लोगों के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं कि शुक्रवार को सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन जमुआ प्रमुख मिष्टू देवी ने समारोह पूर्वक किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि जमुआ न केवल गिरिडीह जिला का प्रमुख केंद्र है बल्कि देव नगरी देवघर के अलावा बिहार  कोडरमा  व रांची जाने वाले लोगों का एक अस्थाई पड़ाव स्थल है। कहा हर दिन दस बीस हजार लोगों का आना जाना जमुआ में रहता है।शौचालय न होने से उन्हें फजीहत का सामना करना पड़ता था।भाजपा के वरिष्ठ नेता साहेब महतो ने कहा कि चीर काल से लोगों की मांग आज पूरी हुई। कहा कि शौचालय को स्वच्छ और गंदगी मुक्त रखने की जरूरत है।उप प्रमुख रब्बुल हसन ने कहा कि पंचायत समिति सदन द्वारा इस बार हर पंचायत में कुछ न कुछ जनोपयोगी कार्य हुआ है।उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी हमलोग बेहतर कर रहे हैं।प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव ने कहा कि अनुभवी लोगों से भी हमलोग मशविरा करते है तब जमुआ में बदलाव दिख रहा है। कहा कि ब्लॉक परिसर में पार्क का निर्माण करवाए,एक बृहद चबूतरा बनवाए,सामुदायिक शौचालय का सौंदर्यीकरण करवाए,विभिन्न पंचायतों में दर्जनों चबूतरा,और सैकड़ों ग्रामीण पथों का पीसीसीकरण करवाए। कहा कि जनता के साथ खड़े रहने का कार्य वे करते हैं।जिप सदस्य संजय हज़ारा ने कहा कि सार्वजनिक शौचालय जनोपयोगी है।विकास में कोई राजनीति नहीं हो।कार्यक्रम में जे के एल एम की जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि सब मिलकर जमुआ का विकास करें तभी बदलाव दिखेगा।कार्यक्रम को विहिप के प्रखंड महामंत्री सुभाष पंडा, पंसस प्रतिनिधि  पंकज यादव, चर घरा की  पंसस सोनिया,मो बेलाल हेंब्रम,पूर्व मुखिया महेंद्र यादव,कांग्रेस नेता सच्चिदानंद सिंह,यूथ फॉर्स के अध्यक्ष गौतम सागर राणा,सचिव रंजीत मंडल ने भी विचार रखे।कार्यकम में  सुभाष पंडा,बद्री यादव,बिरेंद्र यादव,रामजी यादव,मो अलम ,रवि रजक,रमेश बजाज,ललन यादव,वकील यादव,भरत मोदी,उज्ज्वल कुमार साहा, भोला राम,मो सरताज रंजीत यादव, राजद पूरण  यादव कांग्रेस के सुभाष यादव,गोविंद हेंब्रम सहित कई लोग थे। यह शौचालय चौक के पास है महिला पुरुष के लिए अलग अलग दो दो शौचायल है दो दो स्नानघर हैं।


रिपोर्टर :  आशीष भदानी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.