महा यज्ञ के छठे दिन भगवा झंडे के साथ नगर भ्रमण, उमड़ा जन सैलाब
जमुआ : प्रखंड क्षेत्र के खरगडीहा में बिगत शुक्रवार से महायज्ञ का शुभारंभ हुआ, ओर आज भव्य और विशाल रूप से नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई जो संपूर्ण खरगडीहा भ्रमण करते हुए बैंड बाजों के साथ भव्य नगर भ्रमण निकाली गई, जिसमें सभी भक्तों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया भक्तों की लंबी कतार लगी हुई थी जो कि करीब 1 किलोमीटर लंबा पूरा भक्तों से भरा था और पूरे यात्रा में भगवा झंडा लहरा रहा था मानों की पूरा क्षेत्र भगवामय था यात्रा स्थानीय प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर पुनः यज्ञ स्थल पर जाकर समाप्त हुई रात्रि में प्रवचन महायज्ञ के दौरान दिन भर पूजा पाठ होगा और वृंदावन से आई कथावाचिका पूज्य दीप्ती श्री जी के द्वारा रात्रि में कथा भजन का कार्यक्रम किया जाएगा। काशी के आचार्य के रूप में विनय पाठक जी पूजा पाठ एवं प्रवचन का कार्यभार संभाले हुए हैं जो की 20 फरवरी से प्रारंभ होकर 28 फरवरी तक रहेगा जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत खरगडीहा में हो रहे महायज्ञ को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नगर भ्रमण में सर्व समाज की महिलाएं व युवतियां शामिल रहीं। खरगडीहा के मशहूर बैंड-बाजों के साथ जैसे ही कलश यात्रा दुर्गा मंदिर से प्रारंभ हुई लोगों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया. गांव में लोगों के द्वारा शरबत, पानी की प्याऊ लगाई गई. वहीं कई जगहों पर पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया गया. मार्ग में जगह जगह पानी की बोतलें व्यवस्था की गई थी और बाहर से आए कलाकारों द्वारा रंगोलियों से मार्ग को भी सजाया गया था।
एवं प्रवचन स्थान पर भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है
इस महायज्ञ में यज्ञ समिति सालों से तैयारी में लगी हुई थी
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
वहीं स्थानीय मुखिया सुनील कुमार साव
यज्ञ समिति अध्यक्ष रविकांत भदानी, उपाध्यक्ष अमरेंद्र राम, सचिव अनूप कुमार , उप सचिव सूरज कुमार साहू कोषाध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद,सुंदर राम भदानी, मनीष कुमार साहू, दयानंद साहू ,मिडिया प्रभारी अनूप चंद्रवंशी,आशीष भदानी सक्रिय सदस्यों में पिंटू साहू, मनीष भदानी,नंदकिशोर साहू, सुमित साहू,मनीष भदानी, राजेश राम, रविन्द्र साहू , ओझा राहुल साव , सुमित कुमार रविंद्र साहू, रॉकी कुमार, प्रवीण कुमार, दिनेश साहू, अनुराधा देवी,पूनम देवी, राखी देवी, संतोष रविदास, प्रेम सोनी,आशीष सिन्हा, मिलन कुमार सहित सैकड़ो लोग शामिल पूरे तैयारी के साथ लगे रहे.
रिपोर्टर : आशीष भदानी


No Previous Comments found.