मनकडीहा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहब की 135वीं जयंती
गिरिडीह : जमुआ प्रखंड अंतर्गत मनकडीहा स्थानीय अंबेडकर युवा क्लब के तत्वावधान में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों और ग्रामीणों ने बाबा साहब की प्रतिमा/तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
समारोह की अध्यक्षता अंबेडकर युवा क्लब के अध्यक्ष इंद्रदेव दास ने की। अपने संबोधन में उन्होंने बाबा साहब के दिखाए मार्ग 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अर्जुन दास, पवन दास, बहादुर दास और मेघलाल दास ने भी बाबा साहब के जीवन संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
महिलाओं और युवाओं की रही भारी भागीदारी
इस जयंती समारोह की खास बात यह रही कि इसमें गाँव की महिलाओं ने काफी संख्या में भाग लिया। युवाओं में भारी उत्साह देखा गया, जिसमें पवन कुमार, दिनेश, पुराण दास और अजय दास सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रिपोर्टर : आशीष भदानी

No Previous Comments found.