खरगडीहा पावर हाउस में विद्युत उपभोक्ता समाधान शिविर, दर्जनों मामलों का हुआ निष्पादन

जमुआ :  झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से गुरुवार  को खरगडीहा पावर हाउस परिसर में विद्युत उपभोक्ता समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के दर्जनों विद्युत उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। मौके पर एक दर्जन से अधिक मामलों का निष्पादन किया गया।

शिविर में नया विद्युत कनेक्शन, कम वोल्टेज, ट्रांसफार्मर खराब होने, बिजली के पोल एवं तार, खराब मीटर, गलत बिजली बिल तथा मोबाइल नंबर अपडेट कराने से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान की पहल की।

मौके पर कार्यपालक अभियंता चंद्रमोहन प्रसाद शर्मा, सहायक अभियंता रामसुंदर राम, बड़ा बाबू संत पाल गुप्ता, एमडी सरफराज आलम, रुस्तम अंसारी, सादिक अंसारी एवं राणा जी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

इस दौरान बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शिकायत नंबर *8521239030* जारी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के उपभोक्ता बिजली से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत इस नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराना है।

रिपोर्टर : आशीष भदानी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.