ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रीमीयर लीग 2026 का भव्य समापन समारोह
जांजगीर-चंपा : समीपस्थ ग्राम अकलतरी में प्रदेश का सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल कबड्डी का अकलतरा ब्लॉक कब्बड्डी प्रीमियर लीग 2026 सीजन तीन का तीन दिवसीय आयोजन एक से तीन फरवरी तक किया गया जिसका समापन समारोह कार्यक्रम भव्य से रूप किया गया जिसमें फाइनल कब्बड्डी मैच से पहले राष्ट्रगान गाया गया और रंग बिरंगे गुलाल से स्वागत व फटाके फोड़कर आतिश बाजी की गई जो सभी लोगों व अतिथियों का मन मोह लिया कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय ,तृतीय एवं चतुर्थ बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग दोनो के लिए अलग अलग पुरस्कार व ट्रॉफी रखा गया था बालिका वर्ग में प्रथम पुरस्कार विजेता ,चंद्रोदय स्पोर्ट्स क्लब बालिका दल अकलतरी को पच्चीस हजार व ट्रॉफी श्रीमति रजनी सत्तू साहू जी के द्वारा प्रदान किया गया, बालक वर्ग में प्रथम पुरस्कार विजेता पारसनाथ धाम परसही (नाला) टीम को पचास हजार रुपए एवं ट्रॉफी अकलतरा बालक कबड्डी संघ द्वारा प्रदान किया गया। बालक वर्ग में द्वितीय पुरस्कार गोंडवाना फाइटर टीम पचरी (दल्हा) को तीस हजार रुपए एवं ट्रॉफी, तृतीय पुरस्कार विजेता लवकुश दल पोड़ी दल्हा को बीस हजार रुपए व ट्रॉफी, एवं चतुर्थ पुरुस्कार विजेता संकट मोचन दल कटघरी को पन्द्रह हजार रुपए व ट्रॉफी एवं बालिका वर्ग में द्वितीय पुरस्कार मातारानी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को पंद्रह हजार रुपए एवं ट्रॉफी तृतीय पुरस्कार विजेता गोंडवाना फाइटर पचरी (दल्हा) को दस हजार रुपए एवं ट्रॉफी, चतुर्थ पुरस्कार जय बजरंग दल अकलतरी को सात हजार रुपए एवं ट्रॉफी अकलतरा ब्लॉक कबड्डी प्रीमियर लीग समिति एवं अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया तथा समिति द्वारा अतिथियों का भी स्वागत मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रजनी सत्तू साहू जी ने कहा कि जीवन में खेल का महत्वपूर्ण स्थान है जीवन ही खेल है आप सभी ने खिलाड़ी भावना और शांतिपूर्ण रूप से कब्बड्डी खेला एवं मैच का आनंद लिया कब्बड्डी आयोजन के लिए मै ग्राम अकलतरी के लोगों को सहयोग देने के धन्यवाद देती हूं, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कब्बड्डी संघ के जिलाध्यक्ष अमर सुल्तानिया जी ने कहा कि बालक और बालिका वर्ग दोनो का एक साथ कबड्डी होना यह ऐतिहासिक पल है और खिलाड़ियों का आत्म विश्वास अधिक संख्या में उपस्थित गांव के लोगों का उत्साह से मै भाव विभोर हूं साथ में विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष शकुन देव अघरिया ने भी सभी खिलाड़ियों और आयोजन समिति को अपना आर्शीवाद प्रदान किया ,ग्राम अकलतरी से समाजीक कार्यकर्ता छोटू कश्यप जी का कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा मंच का संचालन दीपक साहू जी के द्वारा किया गया इस अवसर पर गांव के सरपंच समें सुरेश धंमधे जी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि शिवपाल सिंह, देव कुमार अघरिया, पार्षद पुरुषोत्तम नामदेव, पार्षद प्रतिनिधि हितेश पालीवाल , गोपेश तुलस्यान, मुरली साहू , मदन कश्यप, सुबोध थवाईत, रविन्द्र यादव, रामकुमार प्रधान, शैलेन्द्र श्रीवास, प्रदीप दुबे, देवनारायण साहू,रम्मत मेरावी, कुलदीप जयसवाल, महेंद्र पाल सरपंच प्रतिनिधि, संतोष यादव सरपंच पिपरसत्ती, छोटू कश्यप, ठंडा राम चौहन, मनीष धीवर, रविन्द्र दीपक पटेल, रिखीराम साहू, रोहित साहू, शुभम केवट, महेंद्र केवट, चंद्र कुमार साहू, शंकर साहू, माधो साहू, संजय यादव समेत समेत समस्त ग्रामवासी अकलतरी एवं क्षेत्र वासी अकलतरा उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : हिलेश्वर सिंह


No Previous Comments found.