जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान तनाव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; प्रदर्शनकारियों से हुई झड़प

नई दिल्ली के जंतर-मंतर इलाके में शनिवार को प्रदर्शन के दौरान हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए। टॉलस्टॉय मार्ग के पास प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की ओर पत्थर और पानी की बोतलें फेंकी, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

घटना के बाद प्रदर्शन स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग इधर-उधर भागते नजर आए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना संसद मार्ग और टॉलस्टॉय मार्ग के टी-पॉइंट के पास हुई। हालात को संभालने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ आरएएफ की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की।

प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर मौके पर मौजूद रहे, जबकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.