Oversharing Habit: हर किसी से दिल की बात कहना पड़ सकता है भारी, जानिए बचने के आसान तरीके

BY UJJWAL SINGH 

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग मानसिक तनाव और भावनात्मक दबाव से जूझ रहे हैं. ऐसे में कई लोग अपनी बातों को किसी से शेयर करके हल्का महसूस करते हैं. लेकिन जब यह आदत जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है, तो इसे Oversharing Habit कहा जाता है. ओवरशेयरिंग कई बार आपकी प्राइवेसी और रिश्तों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है.

 क्या है ओवरशेयरिंग और क्यों पड़ती है आदत

जब कोई व्यक्ति अपनी निजी, भावनात्मक या पर्सनल जानकारी बिना सोचे-समझे हर किसी के साथ साझा करने लगता है, तो यह ओवरशेयरिंग कहलाती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे इमोशनल सपोर्ट की जरूरत, ध्यान आकर्षित करने की इच्छा, पर्सनल बाउंड्री की समझ की कमी या सोशल मीडिया का प्रभाव. धीरे-धीरे यह आदत बन जाती है, जो व्यक्ति को अनजाने में मुश्किल में डाल सकती है.

ओवरशेयरिंग के नुकसान

Oversharing Habit का सबसे बड़ा नुकसान प्राइवेसी पर पड़ता है. कई बार लोग आपकी साझा की गई बातों का गलत फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा, रिश्तों में असहजता पैदा होती है और आपकी पर्सनल इमेज पर भी असर पड़ता है. हर किसी पर भरोसा करना हमेशा सही नहीं होता, इसलिए सोच-समझकर ही अपनी बातें शेयर करनी चाहिए.

 ओवरशेयरिंग से बचने के आसान तरीके

इस आदत से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि बोलने से पहले सोचने की आदत डालें. खुद से सवाल करें कि क्या यह बात साझा करना वाकई जरूरी है. इसके अलावा, अपनी पर्सनल लिमिट तय करें और हर किसी के साथ सब कुछ शेयर न करें.भरोसेमंद लोगों का एक छोटा सर्कल बनाना बेहतर होता है.

कम बोलने की आदत भी इसमें मददगार साबित हो सकती है. इससे न सिर्फ आपकी पर्सनालिटी मजबूत बनती है, बल्कि आप यह भी समझ पाते हैं कि कब और किससे क्या बात करनी है. साथ ही, खुद को इमोशनली मजबूत बनाना भी जरूरी है, ताकि आप बिना जरूरत अपनी बातें दूसरों से साझा न करें.

संतुलन बनाना है जरूरी

अपनी भावनाएं व्यक्त करना गलत नहीं है, लेकिन हर किसी के सामने सब कुछ खोल देना समझदारी नहीं. सही समय, सही व्यक्ति और सही बात का चयन ही आपको ओवरशेयरिंग की आदत से बचा सकता है.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.