Vacation Benefits for Health: सेहत और खुशी के लिए कितने दिन की छुट्टी जरूरी?
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में छुट्टी लेना अक्सर एक जरूरत से ज्यादा एक लक्ज़री जैसा लगने लगा है. समंदर किनारे घूमने का सपना देखना, फ्लाइट्स चेक करना, नए कपड़े खरीदना या नई जगहों पर खाना ट्राई करना ये सब हमें खुशी देते हैं. लेकिन यह खुशी सिर्फ भावना नहीं है, बल्कि इसके पीछे साइंस भी काम करती है. रिसर्च बताती है कि समय-समय पर छुट्टियां लेना तनाव कम करने और मानसिक सेहत को बेहतर बनाने के लिए बेहद जरूरी है.
छुट्टी की सही अवधि क्या होनी चाहिए?
काम के दबाव के कारण ज्यादातर लोग लंबी छुट्टी नहीं ले पाते और वीकेंड में ही आराम करने की कोशिश करते हैं. लेकिन स्टडीज के अनुसार छुट्टी की अवधि बहुत मायने रखती है. रिसर्च बताती है कि 3 से 4 दिन की छोटी छुट्टी शरीर और दिमाग को तरोताजा करने के लिए काफी होती है, जबकि 8 दिन की छुट्टी गहरे आराम के लिए बेहतर मानी जाती है. यूनिवर्सिटी ऑफ़ क्वींसलैंड की एक स्टडी के अनुसार, छोटी और बार-बार ली गई छुट्टियां ज्यादा फायदेमंद होती हैं, क्योंकि लंबी छुट्टियों में लोग अक्सर काम से जुड़े काम करने लगते हैं.
रिसर्च में क्या सामने आया?
वैज्ञानिक शोध में पाया गया है कि जो लोग छुट्टियां लेते हैं, उनका ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट उन लोगों की तुलना में कम होता है जो ब्रेक नहीं लेते. साल 2025 की एक स्टडी के अनुसार, छोटी लेकिन बार-बार ली गई छुट्टियां लंबे समय तक मानसिक संतुलन बनाए रखने में ज्यादा असरदार होती हैं. लगातार काम करने से तनाव धीरे-धीरे क्रॉनिक हो जाता है, जिससे मानसिक और शारीरिक समस्याएं बढ़ सकती हैं. इसलिए छुट्टी लेना शरीर और दिमाग के लिए एक रिकवरी प्रक्रिया की तरह काम करता है.
छुट्टी की प्लानिंग भी देती है खुशी
दिलचस्प बात यह है कि खुशी सिर्फ छुट्टी पर जाने से ही नहीं, बल्कि उसकी प्लानिंग से भी मिलती है. एक सर्वे के अनुसार, करीब 97 प्रतिशत लोग छुट्टी की प्लानिंग के दौरान ही ज्यादा खुश महसूस करते हैं. कैलेंडर में छुट्टी की तारीख देखना भी मूड को बेहतर बनाता है. इसके अलावा, स्टडीज बताती हैं कि अनुभवों से मिलने वाली खुशी भौतिक चीजों से ज्यादा लंबे समय तक टिकती है.
एक्सपर्ट्स की राय
Jeshika de Bloom, जो University of Groningen में प्रोफेसर हैं, के अनुसार छुट्टियों के दौरान लोगों की खुशी और सेहत तेजी से बेहतर होती है. हालांकि, काम पर लौटते ही यह असर धीरे-धीरे कम हो जाता है. यही वजह है कि एक्सपर्ट्स बार-बार छोटी छुट्टियां लेने की सलाह देते हैं.
छुट्टियां सिर्फ मौज-मस्ती के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद जरूरी हैं.चाहे छोटी ट्रिप हो या लंबी छुट्टी, समय-समय पर ब्रेक लेना तनाव कम करने और खुशहाल जीवन जीने में मदद करता है.सही तरीके से छुट्टी की प्लानिंग करके आप अपने जीवन को ज्यादा संतुलित और स्वस्थ बना सकते हैं.

No Previous Comments found.