विनयशील ने कुनकुरी से “White T shirt Army” की रखी नीव

कुनकुरी : राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर अध्यक्ष विनयशील ने युवाओं के साथ एक नई शुरूवात की। जिसे वाइट टी शर्ट अभियान का नाम दिया।

राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया  व्हाइट टी-शर्ट अभियान (White T-shirt Movement) एक सामाजिक और राजनीतिक पहल है। जिसका फोकस आर्थिक असमानता, सामाजिक भेदभाव, और युवाओं की समस्याओं जैसे बेरोजगारी, महंगाई, और पेपर लीक को उजागर करने पर केंद्रित है। यह अभियान युवाओं को एकजुट कर जागरूक करने और उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए है। राहुल गांधी के अनुसार सफेद टी-शर्ट पारदर्शिता, दृढ़ता, और सरलता का प्रतीक है। 

नगर अध्यक्ष विनयशील ने बताया आज राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर नीव रखी गई है। जिसमें  मेहुल जैन, अभिषेक गुप्ता, आर्यन मुंदड़ा, अमीष जिंदल , रोहित राज, दीप्ति चौहान और इनके टीमके कुछ सदस्य शामिल हुए । इस अभियान को आगामी दिनों में विस्तार दिया जाएगा।

बता दें यूथ कांग्रेस जिला महासचिव जयंत लड़का जी और NSUI विधानसभा अध्यक्ष सचिन बंग जी के आमंत्रण पर नगर अध्यक्ष आज राहुल गांधी जी के जन्मदिन मनाने पहुचें थे, जहाँ से अभियान की शुरुवात हुई।

रिपोर्टर : दीपक वर्मा

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.