01 साल से भी अधिक. परिवार से बिछड़ी हुई युवती को ईलाज कराकर उसके परिजनों से मिलाया, "जशपुर पुलिस"

जशपुर :  एस एस पी श्री शशिमोहन सिंह जशपुर को दिनांक 11.07.2025 को सूचना प्राप्त हुई की चौकी दोकडा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रेवडा को जाने वाले जगल रास्ता में सड़क के किनारे एक विक्षिप्त महिला उम्र करीब 30 वर्ष अत्याधिक पीड़ा से ग्रसित है तथा उठने-बैठने व चलने में असक्षम है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP श्री शशिमोहन सिंह  के द्वारा चौकी प्रभारी डोकडा उप निरीक्षक अशोक यादव को निर्देशित किया कि उक्त कमजोर महिला को तत्काल अस्पताल ले जाकर उसके परिजनों का पतासाजी करने हेतु कहा गया। 
                       
इस पर चौकी दोकड़ा से तत्काल उप निरीक्षक अशोक यादव, प्र.आर. 128 प्रदीप लकड़ा, आर. 719 कुलकांत हंसरा, आर. 563 शशिकांत टोप्पो एवं महिला आर 700 राजकुमारी पैकरा को रवाना किया गया एवं मानवता का परिचय देते हुये उक्त महिला का यथासमय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसाबहार में ले जाकर बेहतर इलाज कराया जाकर इसके परिजनो का पतासाजी किया गया, उक्त विक्षिप्त महिला के वारिसानो की पतासाजी हेतु दिये गये निर्देशानुसार चौकी दोकड़ा के कर्मचारियों के द्वारा सोशल मीडिया एवं सूचनातंत्र के माध्यम से आसपास के थाना क्षेत्रों व जशपुर जिले से लगने वाले जिलो एवं राज्यो के थाना/ग्रामों/शहरों में पतासाजी किया गया। जिसके फलस्वरूप सूचना प्राप्त हुई की थाना राजपुर में उक्त विक्षिप्त महिला जिसका नाम कु. मंजूषा गुजुर पिता बृजमोहन कुजूर उम्र 30 वर्ष निवासी चौरा थाना राजपुर की रहने वाली है, एवं उसके संबंध में थाना राजपुर जिला बलरामपुर में गुम इंसान क्र. 14/2024 दिनाक 23.02.2024 को कायम किया गया है। थाना राजपुर पुलिस के माध्यम से उक्त महिला के परिजनों से संपर्क करने पर उनके द्वारा उक्त विक्षिप्त महिला को अपनी पुत्री होना बताये जिसे दिनांक 13.07.2025 को उसके परिजनों को थाना राजपुर पुलिस के समक्ष सुपुर्द किया गया। 
                              
इस संबंध में SSP श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि दोकड़ा पुलिस के द्वारा संवेदनशीलता एवं मानवता का परिचय देते हुए परिवार से बिछड़े मानसिक रूप से दिव्यांग महिला को उनके परिजनों से मिलकर न सिर्फ जनसेवा की मिसाल प्रस्तुत किया है, बल्कि पुलिस और जनता के मध्य बेहतर संबंध को एक कदम और आगे बढ़ाया है। इस कार्य में सम्मिलित दोकड़ा के अधि./कर्मचारियों को नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया है।
 
रिपोर्टर : दीपक वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.