संकल्प कुनकुरी के बच्चों ने बिखेरी अपनी चमक

कुनकुरी : जे ई ई मैंस परीक्षा के परिणाम जारी हो गये हैं, इसमें संकल्प कुनकुरी के 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिसमें से पाँच ने जे ई ई एडवांस के लिए पात्रता हासिल की है। वहीं सफल विद्यार्थियों में रोशनदीप लकड़ा ने 90.22%, नितेश सिंह ने 86.51, अनिशा एक्का ने 73.10%, आयुष पॉल मिंज ने 71.29% और श्लेष विजय पैंकरा ने 64.25% परसेंटाइल प्राप्त कर यह उपलब्धि प्राप्त की है। ये सभी बच्चे मई महिने में आयोजित होने वाली जे ई ई एडवांस परीक्षा के माध्यम से आई आई टी में प्रवेश हेतु पात्रता के लिए प्रयास करेंगे। जिला खनिज न्यास निधि से कलेक्टर जशपुर के मार्गदर्शन में संचालित। संकल्प शिक्षण संस्थान, कुनकुरी का संचालन 2020 से किया जा रहा है। यहाँ अब तक कुल 7 बच्चे बोर्ड परीक्षा में राज्य प्रवीण्य सूची में अपना स्थान बना चुके हैँ। साथ ही सी यू ई टी के माध्यम से प्रतिवर्ष सन्स्थान के कई बच्चों का देश के श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में चयन हो रहा है।इस उपलब्धि पर कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद भटनागर, संकल्प जशपुर के प्राचार्य विनोद गुप्ता, कुनकुरी के विकासखंड शिक्षा अधिकारी सी आर भगत एवं संकल्प कुनकुरी के प्राचार्य वाई आर कैवर्त ने सभी सफल बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी हैँ।
रिपोर्टर : दीपक वर्मा
No Previous Comments found.