विजय प्रसाद गुप्ता पुनः रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले ) के राष्ट्रीय सचिव बने

जशपुर :  22 जुलाई को दिल्ली में आयोजित रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की कार्यसमिति के चुनाव में जशपुर, छत्तीसगढ़ के विजय प्रसाद गुप्ता को एक बार फिर राष्ट्रीय सचिव का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। श्री गुप्ता पूर्व में भी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनका राजनीति में लंबा अनुभव रहा है और जशपुर जैसे छोटे शहर से दिल्ली तक का उनका सफर उनके संघर्ष और समर्पण को दर्शाता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले के वह काफी करीबी माने जाते हैं। यह नियुक्ति विजय प्रसाद गुप्ता के पार्टी के प्रति निष्ठा और उनके संगठनात्मक कौशल पर पार्टी नेतृत्व के विश्वास को पुनः स्थापित करती है। विजय गुप्ता को फिर से रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव का पदभार मिलने पर बधाई देने का सिलसिला जारी..

 

रिपोर्टर : दीपक वर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.