सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर जी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने तथा विदेशी आक्रांता सैयद मसूद गाजी को महान बताए जाने पर विरोध प्रदर्शन

जौनपुर : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वाधान में राष्ट्रीय महासचिव डॉ जेपी सिंह के नेतृत्व में जनपद के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों द्वारा एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा राष्ट्रवीर श्रावस्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर जी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने तथा विदेशी आक्रांता सैयद मसूद गाजी को महान बताए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया। गद्दार शौकत अली द्वारा विदेशी आक्रांता सैयद मसूद गाजी जो लुटेर, आक्रांता ,समाज विरोधी,बलात्कारी भ्रष्टाचारी, सनातन विरोधी, राष्ट्र विरोधी था, उसे महान बताए जाने पर और राष्ट्र रक्षक ,राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव जी को लूटेरा बताए जाने पर पूरा प्रदेश और देश मर्माहत और आक्रोशित है। महाराजा सुहेलदेव जी के वीरता और राष्ट्रीयता के प्रमाण बहराइच, श्रावस्ती, अयोध्या तथा देश के गजेटियर, आईनेअखबरी और तमाम दस्तावेजों में उपलब्ध है । जिसके कारण  देश और प्रदेश की सरकारों ने उनके नाम पर सुहेलदेव एक्सप्रेस, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़, सुहेलदेव पार्क और महाराजा सुहेलदेव की ऐतिहासिक मूर्ति एवं पार्क बहराइच में बनाकर शिलान्यास माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी और लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी ने किया। ऐसे महापुरुष जिसके लिए कृतज्ञ भारत सम्मान भाव से और गौरव पूर्ण गाथा को मन में संयोजित किया है, के खिलाफ एक भी शब्द बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए आज सांकेतिक विरोध प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश सरकार एवं प्रशासन से हम सभी मांग करते हैं कि गद्दार शौकत अली के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जेल के सलाखों में कैद किया जाए अन्यथा हम सभी लोग विशाल धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। जिलाधिकारी महोदय को इसका पत्रक दिया गया। मुख्य रूप से सुभासपा के जिला अध्यक्ष चंदन राजभर , प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह ,प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी निहाल अंसारी,मंडल उपाध्यक्ष बृजभान राजभर,जिला प्रभारी हर्ष राजभर ,प्रदेश महासचिव हरी लाल राजभर, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह प्रधान,प्रदेश सचिव प्रदीप तिवारी, मंगल राजभर, मोतीलाल राजभर राजेश राजभर , राजेश विश्कर्मा ,पुष्पा राजभर, जिला सूचना मंत्रीइरशाद अंसारी,धर्मेंद राजभर आदि लोग शामिल थे।

रिपोर्टर : कृपाशंकर यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.