नाबालिक बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म

बरसठी - क्षेत्र के एक गांव में चार साल की मासूम बच्ची के साथ रविवार सुबह करीब 10 बजे दुष्कर्म करने की घटना प्रकाश में आया है। दुष्कर्म करने वाले लड़के भी नाबालिक है, सभी की उम्र 12 वर्ष से कम बतायी जा रही है। पुलिस ने तीनो को3 हिरासत में लिया है। पुलिस के उच्च अधिकारी के निर्देश पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपी रिस्ते में चचेरे चाचा है। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह मौके पर पहुँच कर घटना की जानकारी ली और थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। वही आरोपी भी खेल रहे थे,उसमे से 12 वर्षीय लड़का उसे बहका कर थोड़ी दूर स्थित बाग में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसके दोनो चचेरे चाचा बगल में खड़े थे। मासूम को ब्लड आता देख तीनो उसे छोड़कर वहां से भाग गये। बच्ची ने घटना की जानकारी अपने माता को दी। जिस पर पूछने गयी उसकी माता व आरोपियों के परिजनों में कहा सुनी होने लगीं और मारपीट की नौबत आ गयी। पीड़ित के परिजन 112 नम्बर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने जानकारी थानाध्यक्ष को दी।जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष उच्चाधिकारियों को जानकारी देते हुए तत्काल घटना स्थल पर पहुँच कर मासूम को सीएचसी ले आये जहां से चिकित्सक ने मेडिकल के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से तीनों को हिरासत में ले लिया। उसके मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा है।  थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि दुश्कर्म का मुदकमा दर्ज किया गया है, तीनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।

रिपोर्टर - अनुपम कुमार मौर्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.