बबुरीगांव में नवरात्रि पर मां दुर्गा की भव्य हवन - पूजन आरती सम्पन्न,सैकड़ों श्रद्धालु रहे शामिल

जौनपुर : शारदीय नवरात्र के अवसर पर बरसठी क्षेत्र के अंतर्गत बबुरीगांव,बेलौनाकला कोटिया,बड़का गांव समेत मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष भव्य पूजन एवं सामूहिक आरती का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया।
पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था,जहां मां दुर्गा की प्रतिमा ने भक्तों का मन मोह लिया।श्रद्धालुओं ने वेद मंत्रोच्चारण एवं विधिविधान के साथ आरती,पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। वातावरण “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा।
इस धार्मिक अनुष्ठान का संचालन मुख्य पुरोहित पंडित उदयराज मिश्रा द्वारा किया गया। आयोजन कर्ता संजय विश्वकर्मा , डब्बू दुबे,दुर्गेश दुबे,मनीष यादव, व लालचंद्र यादव के साथ युवा कार्यकर्ता शिवम,सुभम, नीरज, अजय यादव ने कार्यक्रम की सफलता हेतु सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर ब्रह्मदेव शुक्ला,भोला मिश्रा,सुरेंद्र सिंह,सुधाकर दुबे,सुधांशु ,मुन्ना ,केशव,संजय विश्वकर्मा, विजय यादव, काजू, सचिन,विवेक दुबे सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
नवरात्रि पर्व के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की विधिवत पूजा की जाती है।इनमें मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी,चंद्रघंटा,कूष्मांडा, स्कंदमाता,कात्यायनी, कालरात्रि,महागौरी एवं सिद्धिदात्री शामिल हैं।मान्यता है कि इनकी आराधना से भक्तों को सुख, समृद्धि,शक्ति एवं सिद्धियां प्राप्त होती हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि 15 वर्षो से अधिक समय से यहां मूर्ति बैठाई जा रही दुर्गा माता का आशीर्वाद आयोजन कर्ता के परिवार गांव में भी देखने को मिल रहा है।
इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन न केवल श्रद्धालुओं की आस्था को बल देते हैं,बल्कि सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षित करते हैं।
रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य
No Previous Comments found.