बरसठी में पहुँची जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था की जनजागरण यात्रा

जौनपुर : जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा से संस्थाध्यक्ष पंकज जी महाराज के सानिध्य में चल रही जनजागरण यात्रा बुधवार की शाम बरसठी विकास खंड के ग्राम फतुहीखुर्द रसुलहा पहुँची। यात्रा के इकहत्तरवें दिन आयोजित सत्संग सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
सभा को सम्बोधित करते हुए संस्थाध्यक्ष पंकज जी महाराज ने कहा कि यह मनुष्य जीवन दुर्लभ है, करोड़ों जन्मों की भटकन के बाद मिला है। इसे व्यर्थ न गँवाकर आत्मा-परमात्मा के गूढ़ ज्ञान को जानने की साधना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जहाँ दुनिया का ज्ञान समाप्त होता है, वहीं से आत्मा के वास्तविक ज्ञान की शुरुआत होती है। मनुष्य शरीर को उन्होंने ‘‘किराये का मकान’’ बताते हुए कहा कि आत्मा दोनों आँखों के मध्य भाग में निवास करती है, और साधना द्वारा मनुष्य अपने तीसरे नेत्र एवं तीसरे कान को खोल सकता है।
उन्होंने शाकाहार अपनाने और नशामुक्त जीवन जीने का आह्वान किया। पंकज जी महाराज ने कहा कि गांव-गांव भजनानंदियों की टोली बनाकर लोगों को शाकाहारी-सदाचारी बनाने की सेवा करें। यही सच्चा मानव धर्म और अच्छे समाज के निर्माण का आधार है।
कार्यक्रम में ऋषिदेव श्रीवास्तव, बालेन्द्र मिश्र, हरिनाथ यादव, लहुरी विश्वकर्मा, प्रभुनाथ मिश्रा, सूर्यनारायण दुबे, नागेश पाण्डेय, विपिन पाण्डेय तथा प्रयागराज संगत के सुखराम यादव समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम की शांति व्यवस्था में पुलिस प्रशासन ने सहयोग किया।
रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य
No Previous Comments found.